― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरस्व. रामलगन सिंह ने देश की एकता और अखण्डता को मजबूत रखने...

स्व. रामलगन सिंह ने देश की एकता और अखण्डता को मजबूत रखने का काम किया – दिनेश दण्डन

जौनपुर धारा, जौनपुर। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आजाद भारत के प्रथम नगर पालिका चेयरमैन, पूर्व विधान परिषद सदस्य स्व. रामलगन सिंह की 37वीं पुण्यतिथि के अवसर पर बुधवार को सैदलीपुर वृद्धाश्रम में आयोजित संगोष्ठी शॉल एवं खाद्य वितरण कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों को संबोधित करते हुए पूर्व चेयरमैन दिनेश टण्डन ने कहा कि स्व. रामलगन सिंह ने हमेशा देश की एकता और अखण्डता को मजबूत करने का काम किया। जरूरत मंद लोगों के लिए हमेशा क्षेत्र में खड़े रहे। कार्यक्रम में बृद्ध पुरुष एवं महिलाओं को शाल, च्यवनप्राश आदि दिया गया। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष फैसल हसन तबरेज ने कहा कि स्व. रामलगन सिंह ने आजादी की लड़ाई में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। जब अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ लोग खड़े होंने की सोचते नहीं थे तब बाबू जी ने उनको नाको चने चबवाने का काम किया और अंग्रेजों के खिलाफ मजबूत आवाज बन कर उभरे। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने कहाकि स्व. रामलगन सिंह ने न जाति देखी न धर्म देखा और न मजहब इन सब से उठ कर क्षेत्र के नौजवानों को किस तरह से रोजगार दिया जाए उस पर अथक प्रयास किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जयप्रकाश सिंह कामरेड, धन्यबाद  श्याम बहदुर सिंह एवं संचालन विशाल सिंह हुकुम ने किया। उक्त अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता कफील अहमद, वीरेंद्र सिंह, केएन सिंह, पूनम मौर्या, राकेश उपाध्याय, जय प्रकाश साथी, धनंजय सिंह, मनोज सिंह वत्स, ताहिर शेख, पंकज सोनकर, रवि सिंह, संदीप पाण्डेय, मु़फ्ती मेहंदी आदि लोग उपस्थित रहे।

Share Now...