Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरबालिकाओं को सिखाए गए आत्मरक्षा के गुर

बालिकाओं को सिखाए गए आत्मरक्षा के गुर

  • सिटी पब्लिक स्कूल में नि:शुल्क समर शिविर का शुभारंभ

जौनपुर धारा,मुंगराबादशाहपुर। सिटी पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को नि:शुल्क समर शिविर का शुभारंभ किया गया। जिसमें स्कूल की छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए। विद्यालय प्रबंधक आलोक कुमार गुप्ता ने छात्रों को आत्मनिर्भर बनने का संकल्प दिलाया। कहा कि इससे बेटियां और महिलाएं संकट के वक्त में अपनी सुरक्षा खुद कर सकती हैं। पहले बालिकाएं अपने घरों से बाहर निकल नहीं पाती थी, जिसके कारण वह शिक्षा से वंचित रहती थी। अब इसमें बदलाव आया है, मुख्य शिक्षक कोच छोटेलाल बिंद व उनके सहयोगी किशन ने आत्मरक्षा के लिए छात्रों को जूड़ो कराटे के कई प्रकार गुर सिखाए। उन्होंने बताया कि छात्राएं इस कला से से विषम परिस्थितियों में अपनी आत्म सुरक्षा कर सकती हैं। कहा कि हर नारी को ताइक्वांडो और जूड़ो की कला का ज्ञान होना जरूरी है। आत्मरक्षा प्रशिक्षण के माध्यम से बच्चो को मनोवैज्ञानिक, बौद्धिक और शारीरिक रूप से मजबूत बनाने के गुर दिए गए ताकि संकट के समय अपनी रक्षा कर सकें। छात्रों के साथ आए दिन स्कूल में या फिर सड़क पर कोई ना कोई घटना की बात सामने आती है ऐसे में इस तरह के प्रशिक्षण से उनको फायदा मिलेगा। बालिकाओं में आश्वी गुप्ता, राधा, बंदना, वैष्णवी, आराध्या, प्रगति, वंशिका, शिवांगी, किंजल, श्रेया, समीक्षा, अवनि, जान्हवी व रिद्धि गुप्ता समेत दो सौ से अधिक बच्चे आत्मरक्षा के गुर सीख रही है। इस अवसर पर प्रधानाचार्य शिव चंद्र तिवारी, रंजीत गुप्ता, सुभाष मिश्रा, अजीतसिंह, ज्ञान व संदीप आदि मौजूद रहे।