― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरबालिका शिक्षा के बिना शिक्षा व्यवस्था का विकास अधूरा : डा. इफ्तेखार

बालिका शिक्षा के बिना शिक्षा व्यवस्था का विकास अधूरा : डा. इफ्तेखार

  • मदरसा बोर्ड के चेयरमैन का हुआ भव्य स्वागत

जौनपुर धारा, खेतासराय। वृहस्पतिवार को मदरसा दर्सगाह इस्लामी मारुफपुर में आयोजित स्वागत कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मदरसा बोर्ड के चेयरमैन डाक्टर इफ्तेखार जावेद ने कहा बिना बालिका शिक्षा के भागीदारी के शिक्षा व्यवस्था के विकास के बात करना अधूरी है। श्री जावेद ने शिक्षा का महत्व बताते हुए कहा की नबी ने कहा है कि अगर तुम्हे इल्म हासिल करने के लिए चीन तक जाना पड़े तो वहां जाकर इल्म हासिल करना जरूरी है।

इसके पूर्व जलालुद्दीन सुरूर, मास्टर आरिफ ने माल्यार्पण कर मुख्य अतिथि का स्वागत किया। रहमा नदीम ने कुरान का पाठ कर कार्यक्रम का आरम्भ किया। शेर्जिन इरम तथा सालेहीन तथा फौजिया ने हम्द व नात प्रस्तुत किया। मंतशा मतलूब, जिकरा ताहिर सारा, आफरीन ने शिक्षा के महत्व पर उर्दू हिन्दी व अंग्रेजी में तकरीर प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन अब्दुल्लाह फारूक ने किया। धन्यवाद ज्ञापन जिÞला अल्पसंख्यक कल्याण आधिकारी केके मौर्य ने किया। कार्यक्रम के बाद मुख्य अतिथि ने विद्यालय के लाइब्रेरी तथा कम्प्यूटर कक्ष का निरीक्षण किया। इसके पश्चात चेयर मैन डाक्टर इफ्तेखार जावेद सुम्बुलपुर गांव सामाजिक कार्यकर्ता हाफिज खुर्शीद के आवास पहुंचे जहां उन्होने मुस्लिम बुद्धिजीवियों मौलाना राफे, फखरूद्दीन कासिमी, मौलाना शहजाद, डाक्टर अबु अकरम, अब्दुल हलीम  से भेंटकर मदरसा शिक्षा के विभिन्न आयामों को लेकर चर्चा की।

Share Now...