― Advertisement ―

spot_img

तकनीकी चुनौतियां और साइबर सुरक्षा: डिजिटल दौर में डेटा प्राइवेसी और फेक न्यूज़

डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा, डेटा प्राइवेसी और फेक न्यूज़ बड़ी चुनौतियां बन चुकी हैं, जिन पर गंभीर ध्यान देना जरूरी है।

E-Paper 28-04-2026

Homeअपना जौनपुरबालश्रम रोकथाम उन्मूलन के लिये ग्राम स्तर पर प्रयास किया जाय :...

बालश्रम रोकथाम उन्मूलन के लिये ग्राम स्तर पर प्रयास किया जाय : उमाशंकर

  • बाल संरक्षण मुद्दे पर जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन

जौनपुर धारा, जौनपुर। मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान व सरजू प्रसाद शैक्षिक समाजिक एवं सांस्कृतिक संस्थान के संयुक्त तत्वाधान सें जिला प्रोबेशन अधिकारी विजय कुमार पाण्डे की अध्यक्षता में बाल संरक्षण के मुद्दे पर जिला स्तरीय कायर्शाला का आयोजन किया गया। बाल संरक्षण के मुद्दे पर आयोजित इस कार्यशाला में जिले में कार्यरत विभिन्न विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे जिसमें जिले में बाल संरक्षण से सम्बंधित योजनाओं पर प्रकाश डालते हुये ग्राम हितैषी बाल पंचायत व जिले को बाल श्रम मुक्त बनाने पर योजना बनाने के लिये प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ विजय कुमार पाण्डे जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा दीप प्रज्जवलन कर किया गया। कार्यक्रम में उमाशंकर बाल कल्याण समिति के सदस्य जेजे एक्ट ने बच्चों की सुरक्षा को लेकर किये जा रहे कार्य पर चर्चा करते हुये ये बताया गया कि बालश्रम रोकथाम उन्मूलन के लिये ग्राम स्तर पर प्रयास किया जाये व इसी क्रम में विशिष्ट अतिथि राजीव  सिंह श्रम सेवा योजन एवं कौशल विकास अधिकारी द्वारा सभी विभाग द्वारा संचालित योजनाओं को सुरक्षित संचालन करने का आग्रह किया। गायत्री प्रसाद द्वारा बाल तस्करी व बाल श्रम योजनाओं पर प्रकाश डाला गया गया व उनके द्वारा कहा गया कि बाल श्रम रोकथाम के लिए ग्राम स्तर पर कार्य करने की अत्यंत आवश्यकता है। बाल संरक्षण, बालश्रम रोकथाम पर सभी विभाग को एक साथ जुड़कर कार्य करने की आवश्यकता है।  संस्था मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान से शहनाज द्वारा संस्था के भदोही जिले में किये गये कार्य के प्रगति को बताया गया व विद्यालय प्रबंधन समिति के साथ किये गये अध्ययन को साझा किया गया। मुरलीधर गिरी द्वारा जेजेएक्ट पर प्रकाश डाला गया व चन्दन राय द्वारा बाल संरक्षण की योजनाओ को विस्तार से बताया गया। डा. सुधा सिंह न्िादेशक जन शिक्षण संस्थान द्वारा महिलाओं को दिये जाने वाले कौशल प्रशिक्षण पर प्रकाश डाला गया। मनोज वर्मा सदस्य जिला विधिक सेवा प्रधिकरण के द्वारा वंचित समुदाय में दिये जा रहे मुफ्त विधि सेवाओं के बारे में बताया गया। संजय उपाध्याय निदेशक सरजू प्रसाद शैक्षिक समाजिक एवं सांस्कृतिक संस्थान के द्वारा बाल संरक्षण के मुद्दे पर किये जाने वाले सरकारी व गैरसरकारी प्रयास पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में सरोज वर्मा, शोभना स्मृति, शैलेन्द्र निषाद, प्रधानाध्यापक प्रमोद प्रजापति, सीमा सिंह, राखी सिेह इत्यादि उपस्थित रहे।

Share Now...