Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

असलहे के बल पर 40 हजार रुपये और जरूरी दस्तावेज लूटने का आरोप

जौनपुर के सरायख्वाजा थाना क्षेत्र में पदुमपुर तिराहे के पास दुकान से घर लौट रहे एक व्यक्ति से 40 हजार रुपये और जरूरी दस्तावेज लूटने का आरोप लगा है। पीड़ित की सूचना पर पहुंची पुलिस को घटनास्थल से मैगजीन मिलने की जानकारी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और एक नामजद सहित तीन लोगों के खिलाफ दी गई तहरीर की जांच कर रही है।
Homeअपना जौनपुरबालक के साथ किशोर ने किया अप्राकृतिक दुष्कर्म

बालक के साथ किशोर ने किया अप्राकृतिक दुष्कर्म

जौनपुर धारा, खुटहन। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में 9 वर्षीय बालक के साथ गांव के ही एक किशोर द्वारा अप्राकृतिक दुष्कर्म किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। आरोप के आधार पर पुलिस ने आरोपित किशोर को हिरासत में लेकर बालक को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है।

गांव निवासी पीड़ित बालक के पिता ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि इसी गांव के 16 वर्षीय आर्यन तिवारी पड़ोस में खेल रहे 9 वर्षीय बालक को टाफी दिलाने के बहाने बगीचे की तरफ ले गया जहां उसके साथ जबरदस्ती अप्राकृतिक संबंध बनाया। किसी तरह से उसके चंगुल से छूट बालक अपने घर पहुंचा और आपबीती अपनी मां से बताया। मामला खुलते ही स्वजन आगबबूला हो गए। घटना की सूचना थाने पर दी गई। प्रभारी निरीक्षक इंस्पेक्टर योगेन्द्र सिंह ने बताया कि तहरीर में लगाए गए आरोप के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपित को हिरासत में ले लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।