जौनपुर धारा, बरसठी। विकास खण्ड क्षेत्र के पाली गांव में ग्रामीण सड़कें बारिश में खुद झील में तब्दील हो गई है। इसके बावजूद गांव के कुछ ऐसे अराजक तत्व है जिन्होंने सड़क के बीचों-बीच नाली बनाकर पानी बहा रहें है। जिससे राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना कर रहे हैं। आए दिन कोई न कोई गिरकर चोटहिल हो रहा है। इसकी शिकायत गांव के अभीत तिवारी ने की। उन्होने बताया है कि मुख्य मार्ग पर मिट्टी का ब्रेकर बना दिया गया है, जिससे काफी लोग फिसल कर गिर रहें है। इन्होंने अपने पड़ोसियों पर आरोप लगाया है। जिनमे मुख्य रुप से प्रमोद तिवारी पुत्र ओमप्रकाश तिवारी, प्रिंस तिवारी पुत्र प्रमोद तिवारी, राजकुमार तिवारी पुत्र ओमप्रकाश ने मनमानी तरीके से यह कार्य किया है।
― Advertisement ―
हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम
मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।
बारिश में सड़क तोड़ कर बना दिया नाली
Previous article

