जौनपुर धारा, बरसठी। स्थानीय थाना पुलिस ने सोमवार को एक ही नम्बर की दो बोलोरो गाड़ी सहित दो व्यक्ति को पकड़कर जेल भेजा है। जबकि घटना में लिप्त दो व्यक्ति की तलाश में जुटी है। पुलिस रविवार की शाम को वाहन चेकिंग के दौरान एक ही नंबर यूपी 62 क्यू 5671 दो गाड़ी को पकड़ा। यह देखकर पुलिस दंग रह गई और थाना लाकर कड़ाई से पूछताछ में दो अन्य साथी घटना में लिप्त मिले। पुलिस आरोपित अफजल निवासी जमालापुर थाना रामपुर, अरविन्द गौतम उर्फ पप्पू पठखौली को जेल भेज दिया। जबकि अनिल सिंह जवंशीपुर रामपुर और अंकित शुक्ल पठखौली की तलाश शुरू कर दिया है। सभी पर 419,420,467,468 का मुकदमा दर्ज है। वही गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष गोविन्द देव मिश्रा, उपनिरीक्षक धर्म देव प्रसाद, हेड कांस्टेबल रमाकांत यादव, कांस्टेबल अंकित राय, कॉन्स्टेबल चंचल यादव, कॉन्स्टेबल पीयूष यादव, कॉन्स्टेबल दुर्गेश गोड ने मामले का संज्ञान लेते हुए चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
― Advertisement ―
“क्या जौनपुर के ड्रीमलैंड मेले में हो सकता है बड़ा हादसा? जांच में खामियां, फिर भी आधी रात तक चल रहे झूले”
ड्रीमलैंड मेला जौनपुर में प्रशासन की समय सीमा के बावजूद झूले आधी रात तक चल रहे हैं। पीडब्ल्यूडी जांच में तकनीकी खामियां मिलने के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
एक नम्बर को दो बोलोरो गाड़ी के मामले में दो गिरफ्तार, दो फरार।

Previous article
Next article

