― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरखबरे एक नजर में...

खबरे एक नजर में…

  • बोलेरो की चपेट में आने बाइक सवार चाचा भतीजा घायल

जौनपुर धारा, बदलापुर। कोतवाली क्षेत्र के धनियांमऊ पुल के पास बोलेरो की चपेट में आने से बाइक सवार चाचा और भतीजा दोनों घायल हो गए। रास्ते से जा रहे। कठार ग्राम प्रधान अवनीश सिंह ने एम्बुलेंस की मदद से दोनों घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले गए और उनका उपचार करवाया। उक्त घायल कोतवाली क्षेत्र के रारीकलां गांव निवासी राकेश चौहान उर्फ भवन और उनका भतीजा गोरख दोनों एक ही बाइक से कहीं जा रहे थे। वहीं घायल राकेश चौहान की माने तो जिस बोलेरो गाड़ी से उनके बाइक में धक्का लगा उसका नंम्बर प्लेट टूटकर गिर पड़ा जिसे उसने अपने रखा है।

  • तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होने गए युवक की बाइक चोरी

जौनपुर धारा, जौनपुर। सुइथाकला क्षेत्र के सुकर्णाकला गांव में बीते देर शाम तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होने गए एक युवक की बाइक चोरी हो गई। मामले में पीड़ित द्वारा सूचना देने पर पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की बात बताई जा रही है।

बताया जाता है कि शनिवार देर शाम क्षेत्र के उसरौली गांव निवासी राजीव उपाध्याय का पुत्र मनीष अपने भाई की बाइक लेकर बगल के सुकर्णाकला गांव में आयोजित एक तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होने गया था। तीस मीटर पहले ही सड़क के किनारे बाइक खड़ी करने के बाद वह भेज में व्यस्त हो गया। उसी दौरान उसकी बाइक किसी ने उड़ा ली। वापसी में खड़े किए गए स्थान पर बाइक न देख वह सन्न रह गया। बहरहाल इधर उधर खोजबीन के बाद पीड़ित द्वारा मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

  • सड़क दुघर्टना में दो घायल

जौनपुर धारा, शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत बड़ौना गांव में सड़क दुघर्टना में ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया।

क्षेत्र के बड़ौना गांव में सरपतहां थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव निवासी 22 वर्षीय अबू मोहम्मद पुत्र खुरदुल व 40 वर्षीय पारस पुत्र बाबूलाल रविवार की सुबह बाइक से शाहगंज आ रहे थे कि तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर आगे जा रहे ट्रैक्टर से टकरा गयी जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस की मदद से इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उक्त घायलों को बेहतर इलाज हेतु जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।

  • दस लीटर देशी कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार

जौनपुर धारा, सिकरारा। स्थानीय बाजार के पास से रविवार को पुलिस ने एक ब्यक्ति के पास से अवैध दस लीटर कच्ची देशी शराब बरामद करने का दावा किया है। थानाध्यक्ष महेश कुमार सिंह ने बताया कि हमराहियों के साथ बाजार में गश्त के दौरान एक संदिग्ध ब्यक्ति को हिरासत में लिया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से अवैध दस लीटर कच्ची देशी शराब बरामद हुई। पूछताछ में उसने अपना नाम कन्हैयालाल गौतम निवासी हरदुआ बताया। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।

  • सपा की जिला कार्यकारिणी भंग

जौनपुर धारा, जौनपुर। सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर जनपद की जिला कमेटी को मय जिलाध्यक्ष सहित भंग कर दिया है। इस आशय का पत्र आते ही जिला कमेटी में हड़कंप मच गया। डॉ. पाल ने बताया कि एक दिन पहले पूरी कमेटी फार्म में आयी और दूसरे दिन भंग करने का आदेश प्रदेश अध्यक्ष का आ गया यह पार्टी के नजरिए से दुर्भाग्यपूर्ण है। डॉ. अवधनाथ पाल विगत माह 24 अप्रैल को पूर्व जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव को हटाये जाने के साथ नियुक्त हुए थे। महज 2 माह 8 दिन बाद अध्यक्ष पद से हटा दिए गये और उनके साथ पूरी कमेटी भंग कर दी गई।

  • केराकत तिराहे से रामपुर मोड़ तक लगेंगे आठ हजार पेड़

जौनपुर धारा, गौराबादशाहपुर। 1 जुलाई से शुरू हुए वन महोत्सव के अंतर्गत वन विभाग ने केराकत तिराहे से जौनपुर केराकत मार्ग पर स्थित रामपुर मोड़ तक आठ हजार पेड़ लगाने का लक्ष्य रखा है। रविवार को अभियान की शुरूआत केराकत तिराहे से प्रारंभ कर पांच सौ पेड़ लगाकर की गई। वन महोत्सव अभियान के अंर्तगत वन दरोगा राजेंद्र यादव, शालिनी सिंह, धमार्पुर भाजपा मंडल अध्यक्ष राधेश्याम विश्वकर्मा, सर्वेश सिंह, गुल्लू यादव, विकास सिंह, संतोष मौर्य इत्यादि ने अपने हाथों से मार्ग के दोनों तरफ रविवार को पांच सौ पौधे रोपे तथा वन महोत्सव का शुभारंभ किया। वन दरोगा राजेंद्र यादव ने बताया कि पेड़ों को लगाने के साथ-साथ उनकी सुरक्षा के भी इंतजाम किए जाएंगे।

  • आकाशीय बिजली से मन्दिर का गुंबज क्षतिग्रस्त

जौनपुर धारा, शाहगंज। नगर के पक्का पोखरा स्थित पुरातन राम जानकी मन्दिर का गुंबज रविवार सवा चार बजे आकाशीय बिजली गिरने से क्षतिग्रस्त हो गया। बिजली की आवाज से पूरा इलाका खौफ में आ गया था। हालांकि जनहानि नहीं हुई। मन्दिर के महंत केशव महाराज ने बताया कि अनवरत बारिश के बीच कड़कड़ाती बिजली गुंबद पर गिर गयी जिसके चलते एक गुंबज क्षतिग्रस्त हुआ है। विराजमान प्रभु के आशीर्वाद से गुंबज के अतिरिक्त सब सुरक्षित है। इसको जल्द ही मरम्मत कराया जायेगा।

Share Now...