Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरबारात से लौट रहे युवक को पीटकर किया घायल

बारात से लौट रहे युवक को पीटकर किया घायल

  • सोने की चेन छीनकर हमलावर फरार

जौनपुर धारा,केराकत। स्थानीय क्षेत्र के अंतर्गत अमहित में गुरूवार की रात बारात से लौट रहे पवन मौर्या निवासी चौरा को पीछा कर रहे दबंगो मे मारपीट कर घायल कर दिया। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए सोने की चेन छीनकर फरार हो गये। पवन मौर्या ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि वह लालगंज एक बारात में गये थे। जहां नाचने को लेकर कुछ लोगों से विवाद हुआ। बड़े बुजुर्गों ने समझा बुझाकर मामले को शान्त करा दिया। इसके बाद वह रात में बाइक से बारात से वापस घर की तरफ लौट रहे थे कि रास्ते में अमहित के पास बाइक सवार दबंगो ने ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया और लात घूंसो से पिटाई? कर दी। जाते समय मनबढ़ों ने ईंट से वार कर सिर फोड़ दिया और सोने की चेन छीन ले गये। पवन मौर्य ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।