Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

दीपक विश्वकर्मा हत्याकांड में न्याय की मांग, तीसरे दिन भी धरना जारी

दीपक विश्वकर्मा की मौत के मामले में न्याय की मांग को लेकर परिजनों का कलेक्ट्रेट परिसर में तीसरे दिन भी धरना जारी रहा। परिजनों ने निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
Homeअपना जौनपुरबाजार के लिए निकला युवक लापता

बाजार के लिए निकला युवक लापता

  • किसी अनहोनी की आशंका से परिजन है परेशान

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। अपने घर से बाजार के लिए सामान लेने गया युवक लापता हो गया। काफी खोजने के बाद युवक का पता नही चला। परिजन अनहोनी की आशंका से परेशान है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। बताते है कि नगर क्षेत्र के मोहल्ला गुड़हाई निवासी शिवम गुप्ता उर्फ शिव (21) मंगलवार को घर से सामान लेने के लिए बाजार गया था। बाजार से ही वह लापता हो गया। देर रात तक शिवम घर नही लौटा तो परिजन परेशान हो गये। परिजनों ने काफी खोजबीन शुरू किया किंतु उसका कहीं पता नहीं चला। खोजबीन कर थक चुके परिजनों में युवक का छोटा भाई शुभम गुप्ता ने गुरुवार को थाने में गुमशुदगी की तहरीर दिया। उन्होंने पुलिस को दिए गए तहरीर में बताया कि शिवम गुप्ता घर से सामान लेने के लिए बाजार गया था। उसके बाद से वह घर नहीं लौटा। पुलिस ने मामले को दर्ज कर सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है। थाना प्रभारी विवेक कुमार तिवारी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी है। परिजन अनहोनी की आशंका से परेशान है।