Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

राम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुन भावुक हुए श्रद्धालु

जौनपुर के बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित नौ दिवसीय रामकथा के छठवें दिन आचार्य शांतनु महाराज ने भगवान श्रीराम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुनाया। कैकेयी के वरदान, श्रीराम के त्याग और केवट की भक्ति की कथा सुनकर श्रद्धालु भावुक हुए।
Homeअपना जौनपुरबाइक से गिरकर महिला की मौत

बाइक से गिरकर महिला की मौत

जौनपुर धारा, शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत बड़ौना गांव निवासी एक महिला सड़क दुघर्टना में बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। रास्ते में ही महिला की मौत हो गई। क्षेत्र के बड़ौना गांव निवासी 50 वर्षीय शोभावती पत्नी निर्मल शनिवार को अपने भतीजे के साथ बाइक से बड़ागांव बाजार करने जा रही थी। घर से 500 मीटर की दूरी पर मलहज मोड़ के समीप बाइक अनियंत्रित हो गयी और गिरने से महिला के सिर में गंभीर चोट लगने से वह बेहोश हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने आनन-फानन में इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय लाये जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। इलाज के लिए जाने के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया।