जौनपुर धारा, खुटहन। पिलकिछा तिराहे पर गत शनिवार को दो बाइको की टक्कर में हुई युवक की मौत के मामले में पुलिस ने मृतक की माता के द्वारा दी गई नामजद तहरीर के आधार पर टक्कर मारने के आरोपित बाइक चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या व लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने का केस दर्ज कर लिया है। तिलवारी गांव निवासी 25वर्षीय सुशील कुमार पासवान पुत्र हरिश्चंद्र बाइक से खुटहन बाजार से वापस घर लौट रहा था। वह तिराहे पर पहुंचा था कि सामने से आ रहे पिलकिछा गांव निवासी बद्री गुप्ता और उसकी बाईकों में आमने सामने भिड़ंत हो गई। जिसमें दोनों घायल हो गए। उपचार हेतु उन्हें सीएचसी लाया गया। जहां गंभीर हालत देख दोनों को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। जहां चिकित्सकों ने देखते ही सुशील को मृत घोषित कर दिया। मृतक की माता दयावती देवी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
बाइक चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस


