Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरबाइक की टक्कर में एक की मौत, दो घायल

बाइक की टक्कर में एक की मौत, दो घायल

जौनपुर धारा, सुजानगंज। स्थानीय क्षेत्र के सखवट गांव में आमने-सामने बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई जबकि दो घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सखवट गांव में एक बाइक से तीन लोग सुजानगंज की तरफ आ रहे थे तभी सामने से बाइक सवार दो लोगों से टक्कर हो गई। जिसमे तीन लोग घायल हो गए। एम्बुलेंस की सहायता से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सुजानगंज लाया गया जहां रूपेश गौतम(18) पुत्र फूलचंद्र गौतम निवासी नेवादा शांतिनगर को मृत घोषित कर दिया। जबकि पीछे बैठा अनिकेत गौतम (21) पुत्र इंद्रबहादुर गौतम घायल हो गया। सामने से आ रही बाइक सवार अरविन्द(25) पुत्र शीतला प्रसाद निवासी पूरा राम सहाय घायल हो गए। दोनो घायलों का उपचार चल रहा है। मृतक इंटरमीडिएट का छात्र है। मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।