Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरबहू ने सास व ससुर को दांत से काटकर अंगूठा किया अलग

बहू ने सास व ससुर को दांत से काटकर अंगूठा किया अलग

जौनपुर धारा,जौनपुर। चंदवक क्षेत्र के भैसा गांव में झगड़ा व गाली-गलौज करने से मना करने पर मनबढ़ बहू ने सास व ससुर के हाथ का अंगूठा ऐसे काटा की वह पंजे से अलग हो गया। लहूलुहान की स्थिति में दोनों को सीएचसी लाकर पुलिस मेडिकल कराकर विधिक कार्रवाई कर रही है। भैंसा गांव निवासी सरिता पत्नी स्व.अनिल किसी बात को लेकर पड़ोसियों को गाली-गलौज दे रही थी। शोर सुन उसकी सास 65वर्षीय दुलारी देवी आईं और उसे झगड़ा करने व गाली गलौज करने से मना किया तो मनबढ़ बहू आक्रोशित हो सास के ही हाथ का अंगूठा काट लिया। वह चीखने चिल्लाने लगी तो शोर सुन पति मोहन राम पहुंचकर बहू को डाटा तो वह उनका भी अंगूठा काट लिया। पुलिस दोनों का सीएचसी में मेडिकल मुआयना कराकर इलाज कराया। थानाध्यक्ष चंदन कुमार राय ने बताया कि मेडिकल जांच के बाद पता चलेगा कि चोट कैसे आई है। उसी आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएंगी।