Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

बिजली के पोलों से हटाया गया केबल और वाई-फाई तारों का जंजाल

जौनपुर के व्यस्त बाजारों में बिजली के पोलों पर लटकी बंद केबल और अनुपयोगी वाई-फाई तारों को विद्युत विभाग ने अभियान चलाकर हटाया। विभाग की कार्रवाई से बारिश के दौरान करंट उतरने और हादसे की आशंका कम होने की उम्मीद है।
Homeमनोरंजन'बहुत मार खाता था', जब लंबा होना अमिताभ बच्चन पर पड़ा भारी

‘बहुत मार खाता था’, जब लंबा होना अमिताभ बच्चन पर पड़ा भारी

कौन बनेगा करोड़पति के मंच पर अमिताभ बच्चन अपनी लाइफ के अनकहे किस्से शेयर करते रहते हैं। कई बार ये कहानियां फैंस को भावुक करती हैं। वहीं कई बार बिग बी की बातें सुनकर लोग ठहाके लगाने पर मजबूर हो जाते हैं। इस दफा बच्चन साहब ने उनकी हाइट को लेकर दिलचस्प बात शेयर की।

केबीसी के लेटेस्ट एपिसोड में महानायक अपने स्कूल के दिनों की यादें शेयर करते नजर आए। इन बातों की शुरूआत हुई कंटेस्टेंट काशवी शर्मा से, फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट राउंड जीतकर काशवी को हॉट सीट पर बैठने का मौका मिला। काशवी के बारे में बात करते हुए बिग बी ने स्क्रीन पर उनका रिपोर्ट कार्ड दिखाया। कार्ड देखते ही काशवी बोलीं कि उन्हें अपनी कम हाइट पसंद नहीं है। हाइट की बात छिड़ी थी, तो बिग बी को भी अपने बीते दिन याद आ गए। बच्चन साहब बताते हैं, उन्हें स्कूल में हाइट की वजह से स्कूल में कई परेशानियों का सामना करना पड़ा। वो बताते हैं, ‘हमारे स्कूल में बॉक्सिंग करना जरूरी था। लंबी हाइट की वजह से मुझे सीनियर्स में शामिल कर दिया गया था। मैं स्कूल में खूब मार खाता था, क्योंकि मैं लंबा था। टेलीविजन का पॉपुलर क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति अपने अंतिम पड़ाव पर है। कौन बनेगा करोड़पति की शुरूआत 7 अगस्त को हुई थी। देखते ही देखते ये शो अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है। 30 दिसम्बर 2022 को केबीसी का आखिरी एपिसोड दिखाया जाएगा। फैंस के साथ-साथ बिग बी के लिये भी ये इमोशनल पल होने वाला है। अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये अमिताभ बच्चन शो को लेकर अपनी फीलिंग्स भी बयां कर चुके हैं। इस शो से अधिकतर लोग बिग बी की वजह से जुड़े हुए हैं। केबीसी के हर एपिसोड में महानायक ना सिर्फ लोगों को अच्छा खेलने के लिए मोटिवेट करते हैं, बल्कि कई दिलचस्प स्टोरीज भी शेयर करते हैं। यही वजह है कि दर्शक केबीसी का कोई भी एपिसोड मिस नहीं करना चाहते हैं। उम्मीद है कि अमिताभ बच्चन जल्द ही इसका नया सीजन लेकर टेलीविजन पर हाजिर होंगे।