Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

55 साल का इंतजार, अब भी अधूरा आशियाना; पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए भटक रहे मुसहर परिवार

जौनपुर के खुटहन ब्लॉक स्थित बड़नपुर गांव में मुसहर परिवारों को वर्ष 1972 में पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी जमीन विवाद के कारण अधूरा पड़ा है।
Homeअपना जौनपुरबल्लभी ग्रुप ने किया सम्मानित

बल्लभी ग्रुप ने किया सम्मानित

जौनपुर धारा,जौनपुर। शुक्रवार को नोएडा से अपने एक निजी दौरे पर आए बल्लभी ग्रुप के संस्थापक नरेंद्र शुक्ल ने पशु प्रेम और पत्रकारिता से जुड़े दो लोगों को अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। उक्त सम्मान दोनों को अपने कार्य क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखते हुए दिया। गौरतलब हो कि बल्लभी ग्रुप के संस्थापक नरेंद्र शुक्ल कृषि, इंजीनियरिंग समेत कई कम्पनियां समूचे देश में संचालित कर रहे हैं। वर्तमान में शुक्ल बल्लभी ग्रीन फाऊंडेशन के बैनर तले क्षेत्र के गैरवाह स्थित वृहद गौशाले को निराश्रित गौवंशो के संरक्षण और सेवा के लिए लीज पर ले रखा है। शुक्रवार को वे अपने एक निजी दौरे पर शाहगंज पहुंचकर पशु चिकित्साधिकारी डॉ.आलोक सिंह पालीवाल और पत्रकार व शिक्षक राजेश चौबे को अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान फाऊंडेशन के प्रबन्धक सूरज तिवारी मौजूद रहे।