Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरबलरामपुर हाल में योग शपथ कार्यक्रम का आयोजन

बलरामपुर हाल में योग शपथ कार्यक्रम का आयोजन

जौनपुर धारा, जौनपुर। बुधवार को तिलकधारी महाविद्यालय के बलरामपुर हाल में योग शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें महाविद्यालय के एन.एस.एस., एन.सी.सी., रोवर रेंजर एवं अन्य छात्र-छात्राओं को प्राचार्य प्रो.आलोक कुमार सिंह द्वारा योग शपथ दिलवाया गया। 10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्राचार्य द्वारा योग के महत्व एवं उपयोगिता पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में योग प्रभारी प्रोफेसर अरविन्द सिंह, राष्ट्रीय सेवा योजना समन्वयक डॉ.विपिन कुमार सिंह, कार्यक्रम अधिकारी डॉ.प्रशांत त्रिवेदी, एनसीसी के लेफ्टिनेंट डॉ.जितेश कुमार सिंह, अनुशासता मण्डल सदस्य डॉ.अवनीश कुमार सिंह, अजय सिंह लेखाकार, विक्रम सिंह, विजय मौर्य, चंद्रप्रकाश गिरी, सौरभ सिंह एवं अन्य शिक्षक एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहें।