Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरबर्दाश्त नहीं किया जाएगा कर्मचारियों के साथ अन्याय : डॉ.रागिनी सोनकर

बर्दाश्त नहीं किया जाएगा कर्मचारियों के साथ अन्याय : डॉ.रागिनी सोनकर

  • सपा विधायक ने कर्मचारियों की समस्याओं से स्वास्थ्य महानिदेशक से कराया अवगत

जौनपुर धारा,जौनपुर। सिद्धिकपुर स्थित उमा नर्सिंग स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, राजकीय मेडिकल कॉलेज में कर्मचारियों के फोर्थ ग्रेड में मनमाने ढंग से किए जा रहे समायोजन के विरोध में तीसरे दिन भी प्रदर्शन जारी रहा। बुधवार को मछलीशहर की समाजवादी पार्टी की विधायक डॉ. रागिनी सोनकर मौके पर पहुंचीं और कर्मचारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। उमानाथ सिंह स्वशासी मेडिकल कॉलेज में संविदा पर कार्यरत सैकड़ों स्टाफ नर्सों के द्वारा कई दिनों से लगातार कॉलेज प्रशासन के खिलाफ चल रहा धरना-प्रदर्शन में समर्थन करने पहुंची मछलीशहर समाजवादी पार्टी की विधायक डॉ.रागनी सोनकर ने कॉलेज परिसर के बाहर धरने पर बैठीं इन सभी स्टाफ नर्सों के समर्थन में उतर गयी। इस दौरान विधायक ने कहा कि जितने भी स्टाफ को मूल पद से हटा कर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के पद पर तैनात कर दिया गया है और उनके वेतन में भी भारी कटौती की गयी है। उनको तत्काल वापस उसी पद पर रखा जाय, नहीं तो स्टाफ नर्सो के साथ हो रहा है। इस प्रकार के अन्याय को हम लोग बर्दाश्त नहीं करेंगे, जरूरत पड़ी तो सड़क से लेकर सदन तक इन सभी स्टाफ नर्सो की आवाज बनूंगी। विधायक ने बताया कि यह सभी लोग पिछले तीन वर्षों से नर्स के पद पर सेवाएं दे रही थीं, लेकिन अचानक कॉलेज प्रशासन के लोगों द्वारा उन्हें डिमोट कर दिया और वेतन घटा दिया है। यह लोग पिछले कई दिनों से लगातार धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। लेकिन कॉलेज प्रशासन को इन लोगों का आवाज सुनाई नहीं दे रहा है। विधायक ने कालेज प्रशासन को जमकर फटकार लगाते हुए कहा कि इन सभी लोगों को वापस उनके मूल पद पर रखा जाय, तथा सभी स्टाफ का जो वेतन बकाया है। उसे एक सप्ताह के अन्दर भुगतान किया जाय, तथा विधायक ने कालेज प्रशासन के आला अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि कॉलेज में जो मूलभूत सुविधाओं अभाव के बारे में भी जमकर फटकार लगाते हुए कहा कि जल्द से जल्द स्टाफ के लिए जो मूल भूत सुविधा है। इस दौरान अरविन्द कुमार विश्वकर्मा, शुभम मौर्या, अंजली वर्मा, गरिमा राय, प्रियंका, श्वेता सिंह, श्वेता मौर्य, रेनू यादव, संजू यादव, अनीता मौर्या, संगीता यादव, सुमन, सरिता, विवेक कुमार, मोहम्मद समीम सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।