Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरबनवासियों के लिए वरदान साबित हो रहें जज सिंह अन्ना

बनवासियों के लिए वरदान साबित हो रहें जज सिंह अन्ना

4वर्षो के प्रयास से अगहुआ, बनवासी बस्ती में गड़े 11 बिजली के खम्भे

जौनपुर धारा,जौनपुर। मछलीशहर ब्लॉक के अगहुआ, चकिया वनवासी बस्ती में 25घरों में आजादी से आज तक बिजली नहीं था जबकि 11000वोल्टेज की बिजली बगल से गुजरी हुई थी लेकिन जज सिंह अन्ना ने बनवासियो के इन 25 घरों की समस्याओं को देखते हुए, बिजली विभाग के अधिकारियों, डीएम, पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लखनऊ तक के यहां शिकायत किया। अन्ना ने जमुहर बाजार में चीफ सेक्रेटरी के पार्क उद्घाटन में भी अगहुआ, बनवासी बस्ती की जमकर आवाज उठाई थी। अन्ना लगातार पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड और जिलाधिकारी सहित बिजली विभाग के अधिकारियों को पूरे जनपद के बिजली विहीन वनवासी बस्तियों के लिए आवेदन देते रहें। इस तरह समाजसेवी कार्यों के लिए जज सिंह अन्ना वनवासियों के लिए वरदान साबित हुए हैं। अन्ना बनवासियों के विकास के लिए हमेशा, बिजली, पानी, सड़क, आवास  आर्थिक सहायता के लिए शासन से लड़ते रहते हैं।