- आरबीआई की गाइडलाइंस नहीं मानते बैंक कर्मचारी
जौनपुर धारा, शाहगंज। बड़ौदा यूपी बैंक दो हजार रुपये का नोट बगैर डिटेल के नहीं जमा कर रहे हैं। भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा दो हजार रुपये के नोट वापस लेने की घोषणा के साथ स्पष्ट दिशा निर्देश जारी किया था कि 30 सितम्बर तक वैध मुद्रा बना रहेगा। 23 मई से दस नोट प्रति व्यक्ति बैंक में बदल सकता है। वहीं खाते में जितना चाहे जमा होगा। इसके लिए किसी तरह के प्रमाण पत्र की आवश्यकता नहीं होगी लेकिन बड़ौदा यूपी बैंक आरबीआई के निर्देशों का पालन नहीं कर रहा जिससे बैंक उपभेक्ताओं में आक्रोश है। इस बाबत शाखा प्रबंधक हृदेश भारती का कहना है कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर फार्म भराया जा रहा है। मुख्य शाखा एवं जिला मुख्यालय के पत्र जारी होने से जमा करने वालों का डिटेल लिया जा रहा है। इस बाबत उपजिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार को जब अवगत कराया गया तो उन्होंने कहा कि आरबीआई से बड़ा बैंक के लिए कोई भी संस्थान नहीं है। लिहाजा उसे न मानना स्वीकार्य नहीं है। इस बाबत बैंक के उच्चाधिकारियों से वार्ता कर समाधान कराया जायेगा।


