Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरबकरा चोरी का विरोध करना बुजुर्ग को पड़ा भारी

बकरा चोरी का विरोध करना बुजुर्ग को पड़ा भारी

  • बोलेरों सवार चोरों ने धारदार हथियार से किया हमला
  • चोरों का बकरा चोरी कर ले जाने का सीसी टीवी फुटेज वॉयरल

जौनपुर धारा, केराकत। स्थानीय कोतावली सरकी चौकी क्षेत्र के अन्तर्गत अमिहित गांव में बोलेरो सवार चोरों का बकरा चोरी करने का विडियो सीसी टीवी फुटेज कैमरे में कैद हो गया और देखते ही देखते विडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वॉयरल होने लगा। जानकारी के अनुसार नेकू सरोज पुत्र स्व.बिरजू सरोज उम्र 62 साल जो अपने परिवार के साथ खाना खाकर सो गए। मंगलवार की बीती रात को हौसला बुलंद अज्ञात बोलेरो सवार चोर घर पर धमक पड़े और घर में बांधी गई तीन बकरी को चोरों ने चोरी कर लिया, और बकरे को चोरी करने गए तो पास में ही सोए नेकू सरोज की नींद खुल गई। वृद्ध ने जब बकरा चोरी करने का विरोध चोरों से किया तो उन्होने पीड़ित पर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। जिसके बाद चोर बोलेरो में बकरी चोरी कर भाग निकल पड़े। वही चोरों के चोरी करने की करतूत सीसी टीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसका विडियो फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वॉयरल हो रहा है। घटना की जानाकारी घायल वृद्ध के परिजनों को जब तक होती तब तक चोर आसानी से भाग गए। घायल वृद्ध को परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केराकत में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों द्वारा घायल वृद्ध का प्राथमिक उपचार कर गंभीर हालत देख बेहतर उपचार हेतु जिला चिकित्सालय भेज दिया। क्षेत्र में आए दिन हो रही चोरियों से ग्रामीणों व क्षेत्रवासियों में भय का माहौल बना हुआ है। पुलिस चोरों को पकड़ने में पुरी तरह से नाकाम साबित हो रही हैं।