Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरबंद कमरे में पंखे से लटका मिला विवाहिता का शव

बंद कमरे में पंखे से लटका मिला विवाहिता का शव

जौनपुर धारा, बदलापुर। कोतवाली क्षेत्र के हिम्मतपुर गाँव में एक बंद कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे से लटका एक विवाहिता के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के ऊदपुर गेल्हवा निवासी श्रीपाल सरोज ने अपनी बेटी रूबी सरोज की शादी क्षेत्र के हिम्मतपुर गाँव निवासी प्रदीप सरोज के साथ की थी। वहीं रूबी को दो बेटे एक प्रिंस 7 वर्ष और दूसरा अरव 3 वर्ष का है। जहां घर के अंदर बंद कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे से लटका रूबी का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी मच गई वहीं मायके वालों ने विवाहिता की चचेरी सास, ससुर सहित 3 लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए मृतक के पिता श्रीपाल सरोज ने कोतवाली पुलिस को लिखित तहरीर देकर कार्यवाई की मांग की है। फिलहाल कोतवाली पुलिस केस दर्ज कर मामले की आवश्यक कार्यवाई में जुटी है।