जौनपुर धारा, जौनपुर। युवा यादव महासभा की नईगंज स्थित कार्यालय पर सामाजिक जागरूकता का कार्य करने वाले सदस्यों को सम्मानित करने के लिए बैठक की गई जिसमें राकेश यादव, डॉ. संजय यादव, अशोक यादव, रवि भूषण, रविंद्र यादव, शैलेश यादव, सुभाष यादव एवं प्रेमनाथ यादव को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। बैठक में प्रमुख रूप से शिक्षा व सामाजिक समरसता पर ध्यान केंद्रित करने पर जोर दिया गया। मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी तेज बहादुर यादव जमुआ ने कहा कि हमें दिखावे के बजाय ठोस क्रियाकलापों को तरजीह देनी चाहिए। डॉ. अरविंद यादव ने अपने संदेश में कहा कि महंगी जीवन शैली की बजाय अपनी आवश्यकताओं व हैसियत के मद्देनजर समाज में स्वच्छ छवि पर ध्यान देना चाहिए। युवा यादव महासभा के जिलाघ्यक्ष कमलेश यादव ने कहा कि हर मनुष्य को कुछ ऐसे कार्य जीवन में अवश्य करना चाहिए ताकि आने वाली पीढ़ियां आप पर गर्व करें और समाज को आप प्रेरणा दे सके। इन्सान की पहचान उसके द्वारा किए गये कार्यों से होती है। सामाजिक कार्यकर्ता अनिल दीप चौधरी ने कहा हमें किसी भी कार्य के प्रति दृढ़ निश्चय और स्पष्ट मानसिकता निर्धारित करते हुए उसके गुण दोषों का अध्ययन कर अपने कार्य को संपादित करना चाहिए। इसी क्रम में देशबंधु यादव ने लोगों का आह्वान किया कि शिक्षा ही ऐसी चीज है जो आपको लंबे समय तक स्थायित्त्व तो दे सकती है। मुख्य अतिथि को अंगवस्त्र भेंट करते हुए उमाराज एवं संरक्षक जगदीश यादव ने सबका आभार भी व्यक्त किया। इस अवसर पर डा. संजय यादव, डॉ. कृपानिधि यादव, रामचंद्र यादव, धर्मेंद्र, विशाल, डॉ. जीएस यादव इत्यादि उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
फिजूलखर्ची की बजाय शिक्षा पर करें खर्च

Previous article

