Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरफाउंडेशन ट्रस्ट ने मनाया हजरत अली का जन्मदिन 

फाउंडेशन ट्रस्ट ने मनाया हजरत अली का जन्मदिन 

  • बच्चों में वितरित की गई कॉपी, पेंसिल व चॉकलेट

जौनपुर धारा, जौनपुर। गुरुवार 25 जनवरी को हजरत अली का जन्मदिवस लोक जन सेवा फाउंडेशन ट्रस्ट ने सिपाह मोहल्ला के लोगो के साथ मनाया। कार्यक्रम में मुख्यअतिथि स्नेहा राय चौकी इंचार्ज सिपाह रही। हजरत अली पैगंबर मोहम्मद के चचेरे भाई और दामाद थे। वो शिया मुसलमानों के पहले इमाम थे, इसलिए इस दिन को इमाम अली के जन्मदिन के रूप में  मनाया जाता है। मुस्लिमों समुदाय के लोग हजरत अली को बहुत अधिक सम्मान देते हैं। हजरत अली का जन्म 599 ईस्वी में इस्लामी महीने रजब के 13वें दिन हुआ था। उनके माता-पिता का नाम अबू तालिब और फातिमा बिन्त असदा था। उनका जन्म मक्का के काबा हुआ था। माना जाता है कि हजरत अली इस्लाम अपनाने वाले पहले व्यक्ति थे। कई लोग उन्हें पहला मुस्लिम मानते हैं। इस्लाम में उन्हें एक प्रमुख दर्जा प्राप्त है जिन्होंने कई लड़ाइयों में पैगंबर साहब का साथ दिया। हजरत अली ने पैगंबर मोहम्मद की बेटी फातिमा से शादी की और उनके दामाद बन गए। हजरत अली को उनकी बहादुरी, नैतिकता, ईमानदारी और इस्लाम धर्म के प्रति उनके समर्पण के लिए मुस्लिम समुदाय के लोग उन्हें काफी सम्मान देते हैं। इस अवसर पर लोक जन सेवा फाउंडेशन ट्रस्ट के अध्यक्ष अक्षय कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष सतीश निषाद, सचिव सत्यम प्रजापति, संस्था संस्थापक मोहम्मद जमाल ‘मीनू’, आय व्यव निरीक्षक शबाब हुसैन, अल्लामान खान, वली हैदर, मजहर सलमान, जफर, ज़ीशान सहित आदि लोग उपस्थित रहे।