― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरफल्स पोलियो अभियान में सीएमओ ने बताया खुराक का फायदा

फल्स पोलियो अभियान में सीएमओ ने बताया खुराक का फायदा

जौनपुर धारा, जौनपुर। सघन पल्स पोलियो अभियान 10 से 18 दिसंबर के क्रम में 0 से 5 साल तक के बच्चे को पोलियो की खुराक पिलाई जा रही है। जिसके क्रम में 10 दिसम्बर 2023 को बूथ-डे का आयोजन कर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाया गया। इसी क्रम में 11 दिसम्बर से 15 दिसम्बर तक घर-घर जाकर टीम के द्वारा 5 साल तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जा रही है। जिसकी समीक्षा बैठक प्रतिदिन की जा रही है। समीक्षा बैठक के दौरान शीला बीएमसी यूनिसेफ के द्वारा सभी सुपरवाइजर से आगामी 11 से 15 दिसंबर 2023 तक मे किस टीम एरिया में पोलियो की खुराक लेने से मना करने वाले परिवारों की संभावनाएं अधिक हैं की सूची तैयार की जिसमें मुफ्ती मोहल्ला, मुल्ला टोला, रोजा अर्जन एरिया का नाम आया है। जिसके क्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.लक्ष्मी सिंह, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ.नरेंद्र सिंह, रीजनल कोऑर्डिनेटर प्रदीप विश्वकर्मा, यूनिसेफ जिला कोऑर्डिनेटर गुरदीप कौर यूनिसेफ, एसएमओ-अभिजित जोश, अर्बन कोऑर्डिनेटर प्रवीण पाठक, बीएमसी शीला, शेराज अहमद-आसरा द होप ट्रस्ट के संचालक, मदरसा दारुल इरफान बोदकरपुर के प्रधानाचार्य हाफिज नुरूल होदा मौलाना, मदरसा-हनफिया आलमगंज के सहायक प्रधानाचार्य मौलाना अब्दुल नबी साथ मे, मौलाना मदनी, कबीर, मोहम्मद इब्राहिम, मोहम्मद सफीक, एहसानुदीन के साथ टीम बनाकर पोलियो की खुराक पिलाने वाली टीम के साथ जाकर लोगों को बताया कि हमारा देश पोलियो मुक्त हो चुका है किंतु अभी हमारे सीमावर्ती देशों में पोलियो का खतरा बना हुआ है हम लोग नहीं चाहते हैं कि हमारे देश में दोबारा कोई भी बच्चा पोलियो से ग्रसित हो।

Share Now...