जौनपुर। शुक्रवार को नगर कोतवाली पुलिस ने फर्जी दस्तावेज़ तैयार करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी लंबे समय से नकली ड्राइविंग लाइसेंस, आरसी, आधार कार्ड, फिटनेस प्रमाण पत्र, आयुष्मान कार्ड और श्रम कार्ड बनाकर मोटी कमाई कर रहे थे। पुलिस ने इनके कब्जे से कंप्यूटर, सीपीयू, मोबाइल फोन और नकदी बरामद की है। जानकारी के अनुसार प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर विश्वनाथ प्रताप सिंह के नेतृत्व में चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस टीम ने मोहल्ला ओलंदगंज के पास दो संदिग्ध युवकों को रोका। उनसे पूछताछ और तलाशी के दौरान फर्जी दस्तावेज़ बनाने में उपयोग होने वाला उपकरण मिलने पर पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। पुलिस ने इनके पास से एक कंप्यूटर, एक सीपीयू, दो मोबाइल फोन, 4000 रुपये नकद और फर्जी दस्तावेज़ संबंधी कागजात बरामद किए। पुलिस का कहना है कि फर्जी दस्तावेज़ तैयार करने का यह नेटवर्क काफी समय से सक्रिय था। गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
फर्जी दस्तावेज़ बनाने का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

Next article

