― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरप्लेटफार्म फर्श निर्माण में मानकों की अनदेखी का आरोप

प्लेटफार्म फर्श निर्माण में मानकों की अनदेखी का आरोप

  • नागरिकों ने पूर्वोत्तर रेलवे के अधिकारियों को ईमेल भेज की शिकायत
  • शिकायत के कुछ देर बाद ही मौके पर पहुंचे ठेकेदार, बताया इस निर्माण का यही है मानक

जौनपुर धारा, जौनपुर। स्थानीय रेलवे-स्टेशन पर बन रहे प्लेटफार्म के फर्श के निर्माण में भारी पैमाने पर गोलमाल करने का आरोप है। स्थानीय नागरिकों की शिकायत है कि प्लेटफार्म के फर्श के निर्माण में बालू और सीमेंट का प्रयोग 10:3 के अनुपात से किया जा रहा है।

स्थानीय कस्बे के निवर्तमान सभासद के प्रतिनिधि भाजपा कार्यकर्ता मनोज कुमार कमलापुरी, विजय कुमार यादव, विनोद कन्नौजिया, वकील अंसारी, सुभाष यादव, अनिल गांगुली आदि नागरिकों ने मंगलवार को पूर्वोत्तर रेलवे के अधिकारियों से इसकी शिकायत की। मनोज कमलापुरी ने निर्माण कार्य का वीडियो बनाया और पूर्वोत्तर रेलवे के अधिकारियों को ईमेल कर दिया। नागरिकों ने कहा कि जिस प्रकार से प्लेटफार्म बनाया जा रहा है वह ज्यादा दिन नहीं चलेगा कुछ महीने में खराब हो जाएगा। नागरिकों ने समय रहते आरोपों की जांच करने और समुचित कार्रवाई करने की मांग की। शिकायत के कुछ घंटे बाद ही निर्माण कार्य करा रहे ठेकेदार दर्शन प्रसाद श्रीवास्तव मौके पर पहुंच गए और शिकायत कर्ता को बुलाकर मानकों की जानकारी देते हुए कहा कि प्रत्येक कार्य का अलग अलग मानक है इस निर्माण कार्य का यही मानक है।

Share Now...