खुटहन। थाना क्षेत्र के सराय नसीब गांव निवासी 38वर्षीय सुनील कुमार यादव की मंगलवार की शाम 7:30बजे बाइक से अपने घर से सब्जी लेने के लिए इमामपुर बाजार में गए थे। सब्जी लेकर जब वह अपने घर को लौट रहे थे जौनपुर की तरफ से आ रही एक प्राइवेट बस सामने से टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उनके परिजनों को सूचना दी। उनको निजी वाहन से खुटहन सीएचसी ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने बेहतर उपचार के लिए जौनपुर भेज दिया, लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई मौत खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। खुटहन पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। बस व चालक को पुलिस ने पकड़ लिया है।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
प्राइवेट बस की चपेट में आने से युवक की मौत

Previous article
Next article

