Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

55 साल का इंतजार, अब भी अधूरा आशियाना; पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए भटक रहे मुसहर परिवार

जौनपुर के खुटहन ब्लॉक स्थित बड़नपुर गांव में मुसहर परिवारों को वर्ष 1972 में पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी जमीन विवाद के कारण अधूरा पड़ा है।
Homeअपना जौनपुरप्रशिक्षण एवं टूलकिट प्रदान किये जाने हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित

प्रशिक्षण एवं टूलकिट प्रदान किये जाने हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित

जौनपुर धारा,जौनपुर। उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र हर्ष प्रताप सिंह ने अवगत कराया है कि उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजनान्तर्गत में ट्रेडवार बढई, नाई दर्जी, कुम्हार, लोहार, राजमिस्त्री एवं हलवाई आदि ट्रेडों में 10 दिवसीय प्रशिक्षण एवं टूलकिट वितरण योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25में प्रशिक्षण एवं टूलकिट प्रदान किये जाने हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किये जा रहे है। आवेदक 27 जून तक वेबसाइट पर आनलाइन आवेदन कर सकते हैं। योजना की पात्रता की शर्ते निम्नवत है। आवेदक का पासपोर्ट साइज फोटो, बैंक पासबुक की छायाप्रति, आधार, जाति प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण पत्र, आय प्रमाण-पत्र, पढे लिखे होने पर शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र, तकनीकी जानकारी रखने पर तकनीकी योग्यता प्रमाण पत्र, आवेदनकर्ता की आयु 18वर्ष या अधिक होनी चाहिए। आवेदनकर्ता जनपद का स्थाई निवासी होना चाहिए, आवेदनकर्ता को इस आशय से कि उसने एवं उसके परिवार के किसी सदस्य ने पूर्व में किसी प्रशिक्षण योजना में टूलकिट/मानदेय का लाभ नही लिया हो नोटरी शपथ पत्र रू.10 के स्टाम्प पर देना होगा। अधिक जानकारी के लिये किसी भी कार्यदिवस में जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र, जौनपुर से सम्पर्क कर सकते है।