Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरप्रभु यीशु का अवतरण मानवता की रक्षा के लिए हुआ था -...

प्रभु यीशु का अवतरण मानवता की रक्षा के लिए हुआ था – फादर पी विक्टर

सेंटजॉन्स स्कूल में धूमधाम से मनाया गया क्रिसमस का त्योहार

जौनपुर धारा, जौनपुर। प्रभु यीशु के जन्मदिवस के अवसर पर सेंटजॉन्स स्कूल सिद्दीकपुर में क्रिसमस का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय को फूल-पत्तियों एवं इलेक्ट्रिक झालरों से सजाया गया। रात्रि में विशेष प्रार्थना का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर पी विक्टर ने विश्वशांति एवं मानवता के कल्याण के लिए विशेष प्रार्थना की। विश्व के लोग प्रेम पूर्वक आपस में मिल-जुलकर रहे और विनाशक युद्ध एवं तनाव से संसार बचा रहे। इस अवसर पर फादर ने कहा कि प्रभु का अवतरण मानवता के कल्याण के लिए हुआ था। दीन दुखियों की सेवा किए बिना क्रिसमस का त्योहार अधूरा है। इस अवसर पर फादर को क्रिसमस की बधाई देने वालों में नगरपालिका के पूर्व चेयरमैन दिनेश टण्डन, रामदयाल द्विवेदी, वीरेंद्र सिंह, उत्तर प्रदेश विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के महामंत्री डॉक्टर भारतेन्दु मिश्र, पूर्वांचल विश्वविद्यालय के प्रवक्ता डॉक्टर आलोक दास, मगहर कबीर मठ के महंत, पूर्व डीजीसी रामाश्रय यादव, बिपिन मिश्र, अमित पाठक, जिला बाल कल्याण अधिकारी चंदन राय, पत्रकार देवी सिंह आदि रहे। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी, छात्र एवं अभिभावक गण उपस्थित रहे।