Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरप्रधान के भतीजे की स्पेलर चक्की में फंसकर मौत, मचा कोहराम

प्रधान के भतीजे की स्पेलर चक्की में फंसकर मौत, मचा कोहराम

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। पंवारा थाना क्षेत्र अन्तर्गत स्थित अमोघ गांव में रविवार शाम लापरवाही के चलते चल रही स्पेलर चक्की की पुल्ली में फंसे 14 वर्षीय किशोर की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मिली जानकारी के अनुसार पंवारा थाना क्षेत्र के अमोध गांव निवासी शेष मणि पटेल का 14वर्षीय पुत्र अमन पटेल रविवार की देर शाम टहलते हुए पड़ोस के रामजनक पटेल की मशीन पर चला गया। जहां तेल की पेराई हेतु स्पेलर मशीन चालू था। बताया जाता है कि लापरवाही से अमन साफ्टीन पुल्ली की चपेट में आकर फंस गया। स्पेलर चला रहे रामजनक पटेल जब तक कुछ समझ पाते तब तक चलती चक्की की पुल्ली में फंसे अमन के सिर के चीथड़े उड़ गए तथा उसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों ने कोहराम मच गया। चार भाई बहनों में अमन सबसे छोटा था। बेटे की मौत से मां शीला देवी करूण क्रंदन करते हुए बेहोश हो जाती रही। होश आने पर फिर शव से लिपट कर चित्कार करने लगती रही। भाई की मौत से आशीष, कार्तिक एवं इकलौती बहन साक्षी के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे। पिता शेष मणि पुत्र के गम में डूबे रहे। परिजन घटना की सूचना पंवारा थाना पुलिस को दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार करने हेतु प्रयागराज के लिए रवाना हो गए।