Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरप्रदेश स्तरीय जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन

प्रदेश स्तरीय जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन

  • क्वार्टर फाइनल का मैच वाराणसी, सहारनपुर, मुरादाबाद व मेरठ मण्डल के बीच होगा

जौनपुर धारा, जौनपुर। तिलकधारी स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्थित उमानाथ सिंह इण्डोर स्टेडियम में प्रतियोगिता के दूसरे दिन के मैच में चित्रकूट मण्डल की टीम ने बस्ती मण्डल को 44-21से पराजित किया। गोरखपुर की टीम ने लखनऊ मण्डल को 35-27 से हराया। अलीगढ़ ने मिर्जापुर को 29-26 से हराया। प्रयागराज ने सैफई स्पोर्ट्स कालेज की टीम को 32-27 से हराया। अमेठी छात्रावास की टीम ने कानपुर को 34-24से हराया। आगरा की टीम ने आजमगढ़ को 47-28से हराया। झांसी की टीम ने अयोध्या को 32-30से हराया। देवीपाटन की टीम ने बरेली को 36-26 से हराया। वाराणसी की टीम ने बस्ती को 30-11से हराया। सहारनपुर की टीम ने लखनऊ को 39-11से हराया। मुरादाबाद की टीम ने अलीगढ़ को 31-11से हराया। मेरठ की टीम ने प्रयागराज को 38-14से हराया। मेरठ की टीम ने प्रयागराज को 38-14 से हराया। आजमगढ़ की टीम ने अमेठी छात्रावास को 28-26से हराया। आगरा की टीम ने कानपुर को 38-14 से हराया। वाराणसी की टीम ने चित्रकूट धाम मण्डल की टीम को 42-17 से पराजित किया। वाराणसी की टीम के उदय पटेल के प्रदर्शन से प्रभावित होकर तिलकधारी सिंह इ.कालेज के प्रधानाचार्य डॉ. एसपीसिंह ने नकद धनराशि प्रदान कर खिलाड़ी का हौसला बढ़ाया। इस अवसर पर तिलकधारी स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.आलोक कुमार सिंह, प्रो.शेखर सिंह, विभागाध्यक्ष शारीरिक शिक्षा, राजीव सिंह बच्चा, प्रवक्ता, निखिल सिंह, टीडी इण्टर कालेज आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। रविवार को चित्रकूट, गोरखपुर, अलीगढ़, आगरा, देवीपाटन और झांसी की टीम प्री-क्वार्टर फाइनल का मैच खेलेंगी। क्वार्टर फाइनल का मैच वाराणसी, सहारनपुर, मुरादाबाद और मेरठ मण्डल की टीम खेलेंगी।