जौनपुर धारा, खुटहन। शेरपुर छित्तूपुर बाजार में शनिवार को तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर की ट्राली से दबकर बाइक पर सवार बहन की दर्दनाक मौत हो गई। बाइक चला रहा उसका छोटा भाई भी घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस उन्हें सीएचसी ले गयी। जहां चिकित्सकों ने युवती को मृत घोषित कर दिया। आवश्यक कार्रवाई के बाद पुलिस ने शव को पीएम हेतु भेज दिया।
सुल्तानपुर जिले के करौंदी थाना क्षेत्र के शहाबुद्दीनपुर गांव निवासी संतोष प्रजापति अपनी 23वर्षीय बड़ी बहन निशा को बाइक से किसी काम के लिए जौनपुर जा रहे थे। उक्त बाजार में पीछे से गिट्टी लादकर आ रहे ट्रैक्टर से धक्का लग गया। निशा दाहिनी तरफ सड़क पर गिर गई। ट्रैक्टर ट्राली का पहिया उसको रौंदते हुए चला गया। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने घटना से पुलिस को अवगत कराते हुए सरकारी एंबुलेंस को फोन किया। दोनों भाई बहन को सीएचसी ले जाया गया। जहां देखते ही चिकित्सकों ने निशा को मृत घोषित कर दिया। उधर मौका पाकर चालक ट्रैक्टर सहित घटनास्थल से फरार हो गया। पुलिस अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक अरविंद सिंह ने बताया कि मृतका के स्वजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है।



