― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरपति ने पत्नी को मारपीट कर किया घायल

पति ने पत्नी को मारपीट कर किया घायल

जौनपुर धारा, जौनपुर। जफराबाद क्षेत्र के समोपुर गांव में शनिवार की सुबह एक महिला को उसके पति ने मारपीट कर घायल कर दिया। महिला की सूचना पर पुलिस पहुच गयी। महिला को उपचार के लिए भेजा गया। क्षेत्र के उक्त गांव निवासी रंजीता ने पुलिस को सूचना दिया की उसका पति विमल कुमार उसे डंडे से मारपीट रहा है। यह जानकारी होते ही पुलिस पहुंच गई। पुलिस को आता देख विमल कुमार मौके से फरार हो गया। वही पति की पिटाई से रंजीता गम्भीररूप से घायल हो गई थी। रंजीता ने आरोप लगाया कि आये दिन उसका पति उसे बिना किसी कारण गाली गलौज देते हुए मारता पीटता है। पड़ोसी मना करते है तो उन लोगो से भी उलझ जाता है। फिलहाल महिला ने एक निजी अस्पताल में अपना इलाज करा रही है। पत्नी ने कई गम्भीर आरोप भी लगाये है।

Share Now...