Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरप्रदर्शनी में दिखी अहिल्याबाई होल्कर के सेवा और सुशासन की झलक

प्रदर्शनी में दिखी अहिल्याबाई होल्कर के सेवा और सुशासन की झलक

जौनपुर धारा,जौनपुर। लोकमाता रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में भाजपा कार्यालय में प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी में उनके द्वारा कराए गए सेवा, सुशासन, धर्मार्थ और ऐतिहासिक कार्यों को दर्शाया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश त्रिवेदी ने किया। मुख्य अतिथि राकेश त्रिवेदी ने कहा कि इस अभियान के दौरान प्रदेश भर में महिला जनसंवाद, प्रतियोगिताएं और अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे पार्टी कार्यकर्ता रानी अहिल्याबाई के न्यायप्रिय प्रशासन, मंदिरों के जीर्णोद्धार, धार्मिक-सांस्कृतिक उत्थान और उनके दूरदर्शी नेतृत्व को आम जनता तक पहुंचाएंगे, साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही सरकार के विकास भी, विरासत भी के सिद्धांत को भी प्रचारित किया जाएगा। वीरता और मूल्यों की रानी देवी पुण्य श्लोका अहिल्याबाई होल्कर ने सांस्कृतिक पुनर्जागरण के साथ-साथ गरीब, दलित, पिछड़े और उपेक्षित वर्गों के कल्याण के लिए जो नीतियां बनाई हैं वह आदर्श और प्रेरणादाई हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर पुनर्जागरण की देवी थीं वह हमेशा अपने कार्यों से जानी जाएंगी उनके द्वारा काशी विश्वनाथ से लेकर सोमनाथ मंदिर तक देश भर के करीब 10हजार मंदिरों का जीर्णोद्धार कराया गया नारी सशक्तिकरण, सामाजिक न्याय और राष्ट्रनिर्माण के लिए उन्होंने अपना जीवन समर्पित किया था। उक्त अवसर पर किसान मोर्चा अनिल गुप्ता, भूपेंद्र पाण्डेय, सुरेन्द्र मिश्र सहित आदि उपस्थित रहें।