Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरप्रथम पुण्यतिथि पर जरूरतमंदों को बांटे गये कम्बल

प्रथम पुण्यतिथि पर जरूरतमंदों को बांटे गये कम्बल

जौनपुर धारा, नौपेड़वा। बक्शा ब्लॉक के पूर्व ब्लॉक प्रमुख स्व. अमीचंद सिंह की प्रथम पुण्यतिथि पर शुक्रवार की शाम करीब पांच सौ जरूरतमंदों के बीच कम्बल वितरण कर पुण्यतिथि मनाई गई। केराकत ब्लॉक प्रमुख सरिता सिंह पत्नी गोपाल सिंह व स्व. अमीचन्द के पुत्र जितेंद्र सिंह व संजय सिंह द्वारा कम्बल वितरण किया गया। अपने संबोधन में ब्लॉक प्रमुख सरिता सिंह ने कहा कि अमीचन्द सिंह गरीबों के मसीहा रहे। उनका निधन क्षेत्र ही नहीं जनपद के लिए अपूरणीय क्षति रहा। देर शाम तक पहुँचे सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान प्रताप नारायण सिंह, लहुरी सिंह, अभिनव सिंह, धीरज सिंह, श्रवण निषाद, भाजपा नेता सतीश सिंह, मनोज सिंह, दिनेश सिंह, ब्लॉक प्रमुख मनोज यादव, ओमप्रकाश सिंह, महेंद्र कुमार यादव सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।