Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद

पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
Homeअपना जौनपुरप्रतिभावान छात्रों को जिलाधिकारी ने किया सम्मानित

प्रतिभावान छात्रों को जिलाधिकारी ने किया सम्मानित

जौनपुर धारा,जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र के द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में प्रतिभावान छात्रों को मेडल और मिष्ठान देते हुए सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी के द्वारा नीलदीप अकादमी के प्रतिभावान छात्र अथर्व सिंह जिन्होंने हाई स्कूल परीक्षा में 97प्रतिशत, खुशी यादव 96प्रतिशत, हर्षिता सिंह 97प्रतिशत, किशन पटवा 90प्रतिशत, देव सिंह 90प्रतिशत और इंटरमीडिएट के छात्र सूर्य प्रताप सिंह 84प्रतिशत, दिव्यांशी दुबे 93प्रतिशत, अवनीश पाल 92प्रतिशत, अमन मिश्रा 91प्रतिशत, ऋषभ यादव 96प्रतिशत, विशाल विश्वकर्मा 90प्रतिशत और आदित्य यादव के द्वारा 91प्रतिशत प्राप्त करने पर, बच्चों को पुरस्कृत करते हुए कहा कि सम्मानित करने से बच्चे प्रोत्साहित होते है। उन्होंने बच्चों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बच्चे आगे चलकर राष्ट्र का नाम रोशन करें। उन्होने कहा कि जिला प्रशासन लगातार अच्छे अंक से पास होने वाले छात्रों को सम्मानित कर रहा है। जिसके क्रम में आज बड़े ही सौभाग्य की बात है कि सेना के भूतपूर्व अधिकारियों के हाथो इन बच्चों को सम्मानित होने का अवसर प्राप्त हुआ है। जनपद की मिट्टी प्रतिभाओं से भरी हुई है। जनपद जौनपुर का भविष्य उज्जवल होने के साथ ही साथ बहुत ही मजबूत हाथों में है।