Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeउत्तर प्रदेशपोस्ट ग्रेजुएशन के परीक्षाओं की तारीख का हो गया ऐलान

पोस्ट ग्रेजुएशन के परीक्षाओं की तारीख का हो गया ऐलान

वाराणसी: महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में पोस्ट ग्रेजुएशन के परीक्षाओं की तारीख का ऐलान हो गया है. 27 मार्च से पीजी की परीक्षाएं शुरू होंगी, जो 2 अप्रैल तक चलेंगी. परीक्षाओं का शेड्यूल भी आने वाले दो तीन दिनों में जारी हो जाएगा. फिलहाल, विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर परीक्षा की तारीख को लेकर सूचना अपलोड की गई है. बता दें कि सेमेस्टर परीक्षाओं में करीब 74 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे.

इसके लिए वाराणसी, चंदौली, भदोही, मिर्जापुर और सोनभद्र में कुल 55 केंद्र बनाए जाएंगे. हालांकि, इन केंद्रों की संख्या थोड़ी घट-बढ़ सकती है. विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो. वंशीधर पांडेय ने बताया कि पीजी सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए टाइम टेबल जारी होने के बाद परीक्षा केंद्रों का निर्धारण होगा और 20 मार्च तक केंद्र को बनाने का काम भी पूरा हो जाएगा. परीक्षा में परीक्षार्थियों को मोबाइल फोन और स्मार्ट वॉच लाने पर पूरी तरह पाबंदी होगी. आई कार्ड के अलावा सिर्फ पेन, स्केल बॉक्स के साथ ही स्टूडेंट्स को केंद्रों में प्रवेश मिलेगा. इसके अलावा उड़ाका दल की टीम भी परीक्षा केंद्रों पर पहुंच कर जांच करेगी. परीक्षा लिए 5 जिलों में कुल 40 नोडल केंद्र होंगे, जहां परीक्षा के बाद कॉपियों को जमा कराया जाएगा. सभी परीक्षा केंद्रों से एक तय समय के अंदर कॉपियों को जमा कराना अनिवार्य होगा. प्रोफेसर वंशीधर पांडेय ने बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन का प्रयास है कि परीक्षाएं नकल मुक्त हों और स्टूडेंट्स की कॉपियां समय से मूल्यांकन हो सकें.