जौनपुर धारा, जौनपुर। सुइथाकला थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह शौच के लिए निकली किशोरी की पेड़ से लटकती लाश मिली। लाश मिलने की सूचना पर जहां लोगों में सनसनी फैल गई वहीं मृतका के परिवार में कोहराम मच गया। फिलहाल सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की छानबीन कर रही है। बताया जाता है कि सोमवार सुबह क्षेत्र के पूरारामसिंह (सवायन) निवासी इस्राइल की 15 वर्षीया पुत्री चांदनी भेर में शौच के लिए निकली थी जिसकी लाश घर से कुछ दूरी पर दक्षिण दिशा में एक आम के पेड़ से दुपट्टे के सहारे लटकती मिली। उधर से गुजर रही गांव की कुछ महिलाओं ने उसकी लाश देखी। सूचना पर जहां लोगों में सनसनी फैल गई वहीं मृतका के परिवार में कोहराम सा मच गया। फिलहाल सूचना पर पहुंची पुलिस लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की छानबीन कर रही है।
― Advertisement ―
E-Paper 11-06-2026
जौनपुर धारा ई-पेपर के 12 जून 2026 संस्करण में पढ़ें जौनपुर, पूर्वांचल, उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की सभी प्रमुख खबरें।
पेड़ से लटकती मिली शौच के लिए निकली किशोरी की लाश

Previous article
Next article

