Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरपेड़ से फांसी लगाकर युवक ने दे दी जान,परिवार ने मचा कोहराम

पेड़ से फांसी लगाकर युवक ने दे दी जान,परिवार ने मचा कोहराम

जौनपुर धारा, जौनपुर। जफराबाद क्षेत्र के जैतपुर गांव में शनिवार की रात को एक 19 वर्षीय युवक ने चिलबिल के पेड़ डाल से फांसी लगाकर अपनी जान दे दिया। परिवार के लोगों को घटना की जानकारी होते ही कोहराम मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उक्त गांव निवासी राम अशीष चौहान का पुत्र विशाल चौहान इंटर का छात्र था। वह शनिवार की रात को घर के पीछे कुछ दूर स्थित पेड़ से बेल्ट के सहारे फाँसी लगाकर जान दे दिया। सुबह गांव के किसी व्यक्ति ने उसको पेड़ पर लटकता देख शोर मचाया। तब परिवार व गांव के लोग पहुंच गए। उसे किसी प्रकार पेड़ से उतारा गया। पुलिस को सूचना दी गयी। पुलिस को उसके जेब से एक सोसाइट नोट मिला। जिसमे उसने लिखा है कि वह अपने पैसे से बियर खरीद कर पी रहा है तथा वह खुद आत्महत्या कर रहा है। उसके आत्महत्या के लिए कोई जिम्मेदार नही है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मृतक दो भाई दो बहनों में सबसे बड़ा था। मृतक का पिता गाजियाबाद में रहकर रोजी रोटी कमाता है। उन्हें घटना की जानकारी दे दी गयी है। गांव के लोग भी घटना से स्तब्ध है। युवक काफी मिलनसार था।