जौनपुर। सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की जनपद शाखा की बैठक कलेक्ट्रेट परिसर स्थित पेंशनर्स कार्यालय में सी.बी. सिंह अध्यक्ष की अध्यक्षता में करते हुए केंद्रीय आठवे वेतन आयोग के प्रकाशित भारत का राजपत्र मे पेंशनर्स का स्पष्ट टर्म्स कन्डीसन न होने से पेंशनर्स आक्रोशित है, जिसके विरोध मे प्रान्तीय नेतृत्व के निर्देशानुसार आगामी 29नवम्बर को जनपद में अपरान्ह तीन बजे से कलेक्ट्रेट परिसर स्थित धरना-प्रदर्शन स्थल पर विरोध सभा करके कैण्डिल मार्च निकलकर प्रधानमन्त्री भारत सरकार को ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से भेजेंगे। इसके बाद भी कार्यवाही न होने पर आगामी 15दिसंबर को आल इंडिया पेंशनर्स फेडरेशन के सर्मथन मे आयोजित बिरोध प्रदर्शन को करेंगे। तत्पश्चात कार्रवाई न होने पर पेंशनर्स कठोर संघर्ष करेंगे। बैठक को मुख्य रूप से ओकांर मिश्र, के. के.तिवारी, कंचन सिंह, अजय कुमार, मंजूरानी राय, कान्ती सिंह, आशादेवी सिंह, इं.मदनमोहन, रमेश कुमार, हरिश्चंद्र श्रीवास्तव, गोरखनाथ माली, रामसूरत यादव, जियाराम यादव, रामप्रवेश सिंह, शम्भूनाथ यादव, अशोक कुमार मौर्य, इं.पी.के.सिंह ने अपने सम्बोधन मे सरकार के पेंशनर्स विरोधी नितियो की आलोचना करते हुए पेंशनर्स के हित मे सकारात्मक कार्रवाई की मांग किए, साथ ही तन मन धन से कार्यक्रम सफल का संकल्प व्यक्त किया। बैठक का संचालन संगठन के जिलामन्त्री कृपाशंकर उपाध्याय ने किया।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
पेंशन के टर्म्स रिफरेन्स के विरोध मे पेंशनर्स निकालेगे कैण्डिल जलूस


