Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

Jaunpur Dhara 18-08-2026

Jaunpur Dhara E-Paper का आज का अंक यहां पढ़ें। जौनपुर धारा समाचार पत्र में जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, उत्तर प्रदेश समाचार और प्रमुख घटनाओं की ताजा जानकारी प्राप्त करें।
Homeअपना जौनपुरपृथ्वी को पुनर्स्थापित करने का संकल्प लें : डॉ.श्याम कन्हैया

पृथ्वी को पुनर्स्थापित करने का संकल्प लें : डॉ.श्याम कन्हैया

  • पीयू में पृथ्वी दिवस की पूर्व संध्या पर हुआ कार्यक्रम

जौनपुर धारा, जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के भू एवं ग्रहीय विज्ञान विभाग द्वारा पृथ्वी दिवस 2023 की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को पृथ्वी की उत्पत्ति और इतिहास विषय पर छात्र-संवाद का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों को पृथ्वी की उत्पत्ति एवं इतिहास से संबंधित एक लघु फिल्म भी दिखाई गई। कार्यक्रम में विभाग के शिक्षक डॉ. नीरज अवस्थी ने पृथ्वी पर जीवन की उत्पत्ति एवं पृथ्वी की आयु के बारे में विस्तारपूर्वक छात्रों से संवाद किया और उनके प्रश्नों के उत्तर दिए। अध्यक्षता कर रहे विभागाध्यक्ष डॉ. श्याम कन्हैया ने पृथ्वी दिवस को मनाने का उद्देश्य बताया। यह दिन मुख्य रूप से पर्यावरण संबंधी मुद्दों और कार्यक्रमों पर निर्भर रहता है। इस दिन का मुख्य उद्देश्य शुद्ध हवा, पानी और पर्यावरण के लिए लोगों को प्रेरित करना है। यूनेस्को द्वारा इस वर्ष के विश्व पृथ्वी दिवस की थीम, हमारी पृथ्वी को पुनर्स्थापित करें हैं इसको ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों को पृथ्वी पर आने वाली पर्यावरणीय चुनौतियां जैसे ग्लोबल वार्मिंग, प्रदूषण और जैव विविधता संरक्षण के लिए जागरूक करने के उद्देश्य से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. शशिकांत यादव ने किया। इस अवसर पर भू एवं ग्रहीय विज्ञान विभाग के समस्त छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।