― Advertisement ―

spot_img

ससुराल आए युवक की संदिग्ध मौत से सनसनी

सरायख्वाजा थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस जांच में जुटीसरायख्वाजा (जौनपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के जमुनीपुर गांव में बुधवार सुबह एक युवक की मौत का...
Homeअपना जौनपुरपूर्व सांसद धनंजय सिंह की माता लालती देवी की पुण्यतिथि कल

पूर्व सांसद धनंजय सिंह की माता लालती देवी की पुण्यतिथि कल

जौनपुर धारा, जौनपुर। पूर्व सांसद धनंजय सिंह की माता लालती देवी की पुण्यतिथि सोमवार को उनके पैतृक गांव बंसफा में मनाया जाएगा। गांव में ही श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया है। पूर्व सांसद के पिता पूर्व विधायक राजदेव सिंह ने बताया कि रविवार को दिन में ही श्रीरामचरित मानस का पाठ शुरू हो जाएगा। श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश के नामी गिरामी राजनीतिक दल के लोग, प्रशासनिक अधिकारी, समाजसेवी लोगो के साथ भारी संख्या में लोग मौजूद रहेंगे। पूर्व सांसद के भाई जितेंद्र सिंह‘दादा’ व अभ्युदय सिंह ने बताया कि कार्यक्रम की सारी तैयारी पूरी कर लिया गया है।

Share Now...