Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरनि:शुल्क पाठशाला बच्चों ने घर घर जाकर मांगे ऊनी कपड़े

नि:शुल्क पाठशाला बच्चों ने घर घर जाकर मांगे ऊनी कपड़े

एकत्रित हुए ऊनी कपड़ों को जरूरतमंद लोगों में वितरण किया जाएगा

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। नगर के मोहल्ला गुड़हाई मालिया का गोडा स्थित नि:शुल्क पाठशाला के बच्चों ने रविवार को घर घर जाकर लोगों से उपयोग न होने वाले ऊनी कपड़े मांगे। जिसे कड़ाके की ठंड से बचाव के लिए जरूरतमंद लोगों में वितरण किया जाएगा। पाठशाला संचालक पत्रकार सूरज विश्वकर्मा ने बताया कि इस कड़ाके की ठंड में ऐसे भी कई लोग हैं जो किसी तरह अपना जीवन यापन करते हैं हम सबको उनके लिए कुछ करना चाहिए और दूसरों की निस्वार्थ भाव से सेवा करना ही ईश्वर की पूजा अर्चना करने के समान है। इस अवसर पर समस्त बच्चों ने उपस्थित रहकर अपना सहयोग किया।