Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरपूर्व संध्या पर निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा, उमड़ा जनसैलाब

पूर्व संध्या पर निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा, उमड़ा जनसैलाब

  • राज्यसभा सांसद सीमा द्रिवेदी, काशी प्रांत क्षेत्रीय मंत्री डॉ.अर्चना शुक्ला यात्रा में हुए शामिल
  • अवधी गायक अनुराग पंडित ने गीत के माध्यम से भरा जोश

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर गुरुवार को 76 फिट का भव्य तिरंगा यात्रा नई बाजार पानी की टंकी से नगरवासियों द्वारा निकाला गया। जो समूचे नगर में घूमते हुए तिराहे पर पहुंच समाप्त हुआ और लोग देशभक्ति गीत पर नृत्य करते हुए वंदे मातरम के जयकारे लगाते नजर आए। तिरंगा यात्रा को काशी प्रांत क्षेत्रीय मंत्री डॉ.अर्चना शुक्ला, चेयरमैन कपिलमुनि गुप्ता और जिला कोषाध्यक्ष भाजपा संतोष मिश्रा ने भारत माता की जय व वंदे मातरम का उद्घोष कर रवाना किया। हजारों की संख्या में पहुंचे क्षेत्रवासी देशभक्ति गीत पर नाचते गाते हाथ में तिरंगा लिए लहराते हुए चल रहे थे और भारत माता की जय एवं वंदे मातरम के नारों से नगर गूंजता रहा। वहीं राज्यसभा सांसद सीमा द्रिवेदी, काशी प्रांत क्षेत्रीय मंत्री डॉ.अर्चना शुक्ला, अवधी गायक अनुराग पंडित, विहिप जिला मंत्री विश्वंभर दुबे, वरिष्ठ भाजपा नेता भोलानाथ सरोज, महिला मोर्चा नगर मण्डल अध्यक्ष नीलम गुप्ता अपने दल बल के साथ यात्रा में शामिल हुए और गायक अनुराग पंडित ने देशभक्ति गीत गाकर युवाओं में भरा जोश। सांसद सीमा ने कहा कि जब युवा पीढ़ी ऐसे आयोजन करने लगे तो समझ लीजिए कि देश शसक्त और समृद्धि की ओर बढ़ रहा है। डॉ अर्चना शुक्ला ने कहा कि आज तिरंगा यात्रा में जन सैलाब देखकर बहुत खुशी हुई है और ऐसा लग रहा है मानो मेरा देश बदल रहा है नित नए आयाम स्थापित कर रहा है। चेयरमैन कपिलमुनि ने कहा कि इस भव्य तिरंगा यात्रा आयोजन के लिए युवाओं को धन्यवाद देता हूं और हमेशा आपकी सेवा में तत्पर रहूंगा और गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आप सभी को ढेर सारी शुभकामनाएं। जिला मंत्री विश्वंभर दुबे ने विद्यार्थियों को आयोजन के लिए सबको शुभकामनाएं दी और हौसला अफजाई किया। दूसरी ओर आर्मी के रिटायर हुए जवानों का ग्रुप वर्दी पहने यात्रा में चार चांद लगाए। कार्यक्रम का संचालन विहिप जिला मंत्री विश्वंभर दुबे ने किया और आभार चेयरमैन कपिलमुनि गुप्ता ब कोषाध्यक्ष भाजपा संतोष मिश्रा ने व्यक्त किया। कार्यक्रम को रितेश सिंह, शाश्वत मिश्रा, सिद्धांत दुबे, शिवांक विक्रम सिंह और रवि दुबे ने आयोजित किया। इस अवसर पर वर्दी ग्रुप संगठन जिला कार्यकारिणी के साथ नगर व ग्रामीण क्षेत्रों से भारी संख्या में लोग शामिल हुए।