Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

Jaunpur Dhara 18-08-2026

Jaunpur Dhara E-Paper का आज का अंक यहां पढ़ें। जौनपुर धारा समाचार पत्र में जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, उत्तर प्रदेश समाचार और प्रमुख घटनाओं की ताजा जानकारी प्राप्त करें।
Homeअपना जौनपुरपूर्व प्रधान समेत तीन पर मारपीट का मुकदमा

पूर्व प्रधान समेत तीन पर मारपीट का मुकदमा

जौनपुर धारा, खेतासराय। मानीकला बाजार में शुक्रवार की रात एक युवक को मारने पीटने और चाकू मारने के मामले में पुलिस ने समदहां गांव के पूर्व प्रधान समेत तीन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है। सरायख्वजा थाना क्षेत्र के समदहां गांव निवासी मनोज यादव पुत्र अमरनाथ यादव का आरोप है कि शुक्रवार की देर शाम वह मानीकला बाजार से बाइक से घर जा रहा था। इस दौरान रास्ते में गांव के कुछ लोगों ने रंजिशन उसे रोककर उस पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया जिसमें वह लहूलुहान हो गया। घटना के बाद आरोपित भाग लिए। लोगों की मदद से पीएचसी सोंधी में उपचार कराने के बाद घायल मनोज ने समदहा गांव के पूर्व प्रधान समेत तीन लोगों पर आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी।