Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरपूर्णता की ओर है सेवाओं से जनसाधारण प्रभावित तैयारियां

पूर्णता की ओर है सेवाओं से जनसाधारण प्रभावित तैयारियां

जौनपुर धारा, जौनपुर। महाराष्ट्र के 57वें वार्षिक निरंकारी संत समागम के शुभारम्भ होने में अब कुछ ही दिन शेष है। जिसके अंतर्गत समागम की तैयारियों में जुटे निरंकारी श्रद्धालु भक्त, समागम स्थल को समतल एवं सुंदर बनाने हेतु हर एक व्यवस्था को अंतिम रूप दे रहे हैं।नागपुर के मिहान, सुमठाणा स्थित विशाल मैदानों में यह तीन दिवसीय संत समागम शुक्रवार 26 जनवरी से आरंभ होने जा रहा है, जिसका समापन 28जनवरी को होगा। इस दिव्य संत समागम पर निरंकारी भक्त सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं निरंकारी राजपिता रमित जी के पावन सान्निध्य में भक्ति का आनंद प्राप्त करेंगे। यह जानकारी स्थानीय मीडिया सहायक उदय नारायण जायसवाल ने देते हुए बताया कि गत् एक माह से महाराष्ट्र के अतिरिक्त अन्य राज्यों से निरंकारी भक्तजनों ने सम्मिलित होकर अपनी निष्काम सेवाओं द्वारा समागम स्थल को शामियानों की एक सुंदर नगरी के रूप में परिवर्तित कर दिया है। सभीब श्रद्धालु जिस उत्साह, लगन, भक्तिभाव, मर्यादा एवं अनुशासन से अपनी सेवायें निभा रहे हैं। उसे देखकर जनसाधारण अत्यंत प्रभावित हैं। समागम स्थल का यह अनुपम दृश्य आसपास से गुजरने वाले राहगीरों एवं स्थानीय नागरिकों के आकर्षण एवं उत्सुकता का केन्द्र बना हुआ है।

समागम के प्रति जन जागृति

मानवता के कल्याणार्थ आयोजित किये गये इस दिव्य सन्त समागम का साक्षी बनने हेतु सभी श्रद्धालु एवं निरंकारी भक्तगणों को नुक्कड नाटक, बाईक रैली एवं बैनर के माध्यम द्वारा जानकारी देकर सादर आमंत्रित किया जा रहा है ताकि वह इस संत समागम में सम्मिलित होकर अपने जीवन को सार्थक बनायें। प्रकाशन विभाग की ओर से अगल-अलग स्थानों पर स्टाल भी लगाए जायेंगे और साथ ही संत निरंकारी मिशन का चित्रमयी दर्शन कराने हेतु एक आकर्षक निरंकारी प्रदर्शनी का भी आयोजन किया जा रहा है। यह सब सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के दिव्य मार्गदर्शन द्वारा ही संभव हो पाया है।