जौनपुर धारा, जौनपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव प्रभारी एवं छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री राजेश तिवारी ने जिले में आयोजित कार्यकर्ता बैठक में शामिल होकर कार्यकर्ताओं में जोश भरा और आगामी नगर पालिका चुनाव की रूपरेखा तैयार की। बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहाकि 3 जनवरी को भारत जोड़ो यात्रा उत्तर प्रदेश में प्रवेश कर रही है। मुझे पूरी उम्मीद है की इस यात्रा में जौनपुर की भागीदारी सबसे मजबूत होगी। उन्होंने कहाकि आगामी नगर पालिका चुनाव में कांग्रेस पूरे दमखम के साथ लड़ेगी और चुनाव जीतेगी। बैठक को महासचिव प्रभारी मकसूद खान, सचिव प्रभारी बृजेंद्र मिश्रा, जिलाध्यक्ष फैसल हसन तबरेज, पूर्व जिलाध्यक्ष लालजी चौहान, महिला जिलाध्यक्ष रेखा सिंह, प्रदेश महासचिव धर्मेंद्र निषाद, रामचंद्र मिश्रा, डॉ. राकेश उपाध्याय, प्रमोद मिश्रा ने संबोधित किया। बैठक का संचालन शहर अध्यक्ष एडवोकेट विशाल सिंह हुकुम ने किया। बैठक में परवेज आलम भुट्टो, राजेश गौतम, गौरव सिंह सनी, आरसी पांडे, जयशंकर दुबे, सुनीता सिंह, तिलकधारी निषाद, आजम जैदी, शशांक राय आदि मौजूद रहे।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
पूरे दमखम के साथ कांग्रेस लड़ेगी निकाय चुनाव : राजेश तिवारी

Previous article

