Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरपुलिसकर्मियों से बदसलूकी के आरोप में दो पर केस दर्ज

पुलिसकर्मियों से बदसलूकी के आरोप में दो पर केस दर्ज

जौनपुर धारा, बदलापुर। कोतवाली क्षेत्र के सिंगरामऊ रोड पर स्थित गणेश ऑटो सेल्स ऐजेंसी पर महिला हेल्प डेस्क पर प्राप्त शिकायत पत्र की जांच करने गई पुलिसकर्मियों के साथ ऐजेंसी पर मौजूद दबंगों ने भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित पुलिसकर्मियों की तहरीर पर शुक्रवार को बदलापुर कोतवाली में दो आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बक्शा थाना क्षेत्र के औंका गांव निवासी ओम प्रकाश यादव पुत्र राजदेव यादव निवासी ने बदलापुर कोतवाली में अपने विपक्षी दिनेश दुबे पुत्र बाबुलनाथ दुबे के खिलाफ शिकायत पत्र दिया। उक्त शिकायत पत्र की जांच करने के गई पुलिसकर्मियों से ऐजेंसी पर मौजूद अरुण कुमार दुबे पुत्र गिरजाशंकर दुबे निवासी पूरालाल थाना बदलापुर और पंकज शर्मा पुत्र कृपाशंकर शर्मा निवासी औंका थाना बक्शा ने पुलिसकर्मियों को भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित पुलिसकर्मियों की तहरीर पर उक्त दोनो आरोपितों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया।