- धर्मापुर ब्लॉक के रत्तीपुर में कैंप लगाकर विकसित भारत संकल्प यात्रा का किया गया आयोजन
जौनपुर धारा, गौराबादशाहपुर। भारत सरकार द्वारा संचालित विकसित भारत संकल्प यात्रा कैंप का आयोजन रत्तीपुर में किया गया। इस दौरान राशन कार्ड, उज्ज्वला योजना का बायोमेट्रिक सत्यापन, स्वास्थ्य विभाग का कैम्प, किसान सम्मन निधि तथा नैनो यूरिया कैंप इत्यादि का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लोगों को इस मामले में जानकारी दी गई। इस दौरान रत्तीपुर के कृषक वकील अहमद के दो बीघा सरसों के खेत में ड्रोन से लिक्विड डीएपी तथा नैनो यूरिया का छिड़काव किया गया। जिसे देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आए मछलीशहर सांसद बीपी सरोज ने तमाम योजनाओं की ग्रामीणों को विकसित भारत अंतर्गत आने वाली योजनाएं जैसे आयुष्मान कार्ड राशन कार्ड जनधन योजना के अंतर्गत मिलने वाली सुविधाओं के बारे में विस्तार रूप से जानकारी दी,विशिष्ट अतिथि मंडल अध्यक्ष राधेश्याम विश्वकर्मा ने भी सांसद द्वारा किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला, इस अवसर पर कृषि अधिकारी आजाद यादव, इफको के अधिकारी और ड्रोन ऑपरेटर विवेक बरनवाल ने किसानों को जागरुक करते हुए बताया कि इस तरह से भविष्य में उर्वरक का छिड़काव किया जाएगा। जिससे मिट्टी की सेहत भी अच्छी रहेगी, तथा कम उर्वरक में अधिक उत्पादन लिया जा सकता है। इस दौरान एडीओ पंचायत लालजी राम, ग्राम पंचायत अधिकारी विपिन राय, प्रदीप कुमार श्रीवास्तव सचिव, विकास सिंह सरपंच, चेयरमैन प्रतिनिधि दिनेश सोनकर, गुल्लू यादव, उमेश सिंह, संतोष विश्वकर्मा, नगीना देवी ग्राम प्रधान सहित तमाम लोग मौजूद रहे।



